विद्यालय में घुसकर बदमाशों ने प्रधानाध्यापक को पीटा

जीताछपड़ा स्थित मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ललितेश्वर कुमार ने केसरिया थाना क्षेत्र के बहरना निवासी प्रशांत दूबे एवं एक अज्ञात युवक पर विद्यालय में घुसकर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है.
बिना पूछे विद्यालय में छात्राओं का वीडियो बनाने से रोकने पर की पिटाई शिक्षकों को आते देख दोनों आरोपी भागे, गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोश साहेबगंज. जीताछपड़ा स्थित मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ललितेश्वर कुमार ने केसरिया थाना क्षेत्र के बहरना निवासी प्रशांत दूबे एवं एक अज्ञात युवक पर विद्यालय में घुसकर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. घटना 24 जुलाई की बतायी गयी है. बताया कि विद्यालय में माध्यमिक उच्चतर विद्यालय भी संचालित है. दोनों आरोपी किसी से बिना कुछ पूछे विद्यालय में घुस गये व छात्राओं का वीडियो बनाने लगे. उन्होंने वीडियो बनाने से मना किया तो दोनों आरोपी तैश में आकर उनकी पिटाई कर दी़ साथ ही उनके पॉकेट से साढ़े पांच हजार रुपये निकाल लिये. अन्य शिक्षकों को वहां आते देख दोनों युवक भाग निकले. सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने मामले की छानबीन की. वहीं अब शिक्षक को जान से मारने की धमकी दी जा रही है. आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से शिक्षकों में असंतोष है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




