वोकेशनल कोर्स के लिए होगा ऑनलाइन आवेदन

विवि स्तर पर ही आवेदन लेकर मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी.
बीआरएबीयू खोलेगा ऑनलाइन पोर्टल
उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुरबीआरएबीयू के विभाग व काॅलेजाें में संचालित वाेकेशनल के विभिन्न कोर्स में केंद्रीयकृत नामांकन हाेगा. ऑनलाइन आवेदन के लिए विवि स्तर से पाेर्टल खाेला जायेगा. साथ ही अभ्यर्थियाें काे विभाग या काॅलेज आवंटित करते हुए विवि से ही मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी. सत्र 2025-26 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू करने काे लेकर तैयारी शुरू हाे गयी है. सबकुछ ठीक रहा ताे अगले सप्ताह तक नामांकन के लिए विवि से अधिसूचना जारी कर दी जायेगी. विवि के दाे दर्जन से अधिक काॅलेजाें में वाेकेशनल काेर्स संचालित हाेते हैं. इसके साथ ही कई विभागाें में भी वाेकेशनल के तहत विभिन्न विषयाें की पढ़ाई हाेती है.
विवि स्तर पर ही आवेदन लेकर मेरिट लिस्ट जारी
पहले विभाग या काॅलेज के स्तर पर ही आवेदन लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाती थी. विश्वविद्यालय स्तर पर केवल निगरानी की जाती थी. काॅलेज ही विभिन्न पाठ्यक्रमाें में प्रवेश परीक्षा या मेरिट लिस्ट का आधार तय करते थे. सीट से ज्यादा आवेदन हाेने पर ही प्रवेश परीक्षा करायी जाती थी. हालांकि कई काॅलेजाें में सीट से बहुत कम ही आवेदन आते ताे कुछ काॅलेजाें में कई गुना अधिक. अब विवि की ओर से केंद्रीयकृत नामांकन प्रक्रिया अपनाने की याेजना तैयार की गयी है. सीसीडीसी प्राे मधु सिंह ने बताया कि सत्र 2025-26 में विवि स्तर पर ही आवेदन लेकर मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी. उसी के आधार पर वाेकेशनल के सभी पाठ्यक्रमाें में नामांकन हाेगा. इसकाे लेकर तैयारी चल रही है. यूएमआइएस पाेर्टल पर ही आवेदन के लिए सुविधा दी जायेगी या अलग एजेंसी से करार हाेगा. इस पर चर्चा चल रही है. जल्द ही यह तय हाे जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vinay Kumar
I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




