विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत

पारू थाना क्षेत्र के गरीबा गांव में एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी़ वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.
प्रतिनिधि पारू थाना क्षेत्र के गरीबा गांव में एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी़ वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के इन्दौलिया गांव निवासी स्व मोहन भगत की पुत्री सोनी कुमारी (20) की शादी दो साल पहले गरीबा गांव निवासी सुरेश भगत के पुत्र शंकर भगत के साथ हुई थी. वहीं महिला की शनिवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी. थानाप्रभारी मोनू कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेज दिया गया है. वहीं घर वाले सभी फरार हो गये. घटना को लेकर मृतका के मायके वालों की ओर से अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










