कथैया में विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, गोतनी हिरासत में

Updated at : 11 May 2024 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
कथैया में विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, गोतनी हिरासत में

कथैया थाना क्षेत्र के जगदवन छपरा गांव में शुक्रवार की देर रात एक विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. मृतका बाल्मीकि सिंह की 30 वर्षीया पत्नी प्रियंका कुमारी बतायी जा रही है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोतीपुर कथैया थाना क्षेत्र के जगदवन छपरा गांव में शुक्रवार की देर रात एक विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. मृतका बाल्मीकि सिंह की 30 वर्षीया पत्नी प्रियंका कुमारी बतायी जा रही है. महिला को दो बच्चे हैं. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. पुलिस ने मामले में मृतिका की जेठानी रेणु देवी को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार, प्रियंका का पति बाल्मीकि सिंह दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं. फिलहाल वह प्रदेश में है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम प्रियंका कुमारी खाना बनाने के लिए अपने घर में सब्जी काट रही थी. उसी वक्त उसको पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया. घटना को अंजाम देने के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची जा रही थी़ इसी बीच कथैया पुलिस को घटना की जानकारी मिली. उसके बाद थानाध्यक्ष आदित्य कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. मृतिका के शव को उसके घर से बरामद कर लिया गया़ मृतिका की जेठानी रेणु देवी को हिरासत में ले लिया गया़ थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि शव को जब्त कर पोस्टमार्तम में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. जांच की जा रही है. लिखित शिकायत के आलोक में आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन