लिफ्ट लेने के बहाने अधेड़ की बाइक लेकर फरार

लिफ्ट लेने के बहाने अधेड़ की बाइक लेकर फरार
-पुलिस को वारदात की लोकेशन अलग-अलग बतायी-अहियापुर थाने में जब मांगा आधार तो खिसक लिया मुजफ्फरपुर.लिफ्ट लेने के बहाने से अपराधी अधेड़ की बाइक को लेकर फरार हो गया. मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के मेडिकल ओवरब्रिज का है. पीड़ित ने अहियापुर थाने में आवेदन देने के लिए पहुंचा था. पीड़ित सरैया के गंगौलिया निवासी निर्मल पासवान ने बताया कि वह जमालाबाद अपने समधी के यहां जा रहा था. इसी दौरान मेडिकल ओवरब्रिज के पास एक अपराधी हेलमेट लिए खड़ा था. उसने कहा कि आगे चेकिंग हो रही है. उसने ओवर ब्रिज के ऊपर से जाने की बात कही.इतने में अपना हेलमेट पहनने के लिए दे दिया. जैसे ही हेलमेट पहनने के लिए निर्मल बाइक से उतरे, बदमाश बाइक लेकर रफूचक्कर हो गया. इसके बाद पीड़ित अपने समधी के घर चले गये. अहियापुर थाने के दरोगा सुशील कुमार ने बताया कि पीड़ित आवेदन देने पहुंचे थे. उसने तीन बार घटना की लोकेशन बदली. कभी संगमघाट, मेडिकल ओवरब्रिज के नीचे तो कभी मेडिकल ओवरब्रिज के ऊपर वारदात स्थल बताने लगा.आवेदन देते वक्त आधार कार्ड, समेत अन्य कागजात मांगे तो बोला सरैया थाने में दूंगा. यह कहकर वह यहां से खिसक लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




