ट्रेन के कोच के नीचे फंसा था पैर

Published at :29 Jan 2025 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन के कोच के नीचे फंसा था पैर

जंक्शन पर ट्रेन के कोच में फंसा हुआ मानव का कटा पैर मिला. बरौनी से बांद्रा चलने वाली अवध एक्सप्रेस 19038 री-शिड्यूल होकर सुबह 9.35 बजे जंक्शन पहुंची थी.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.जंक्शन पर ट्रेन के कोच में फंसा हुआ मानव का कटा पैर मिला. बरौनी से बांद्रा चलने वाली अवध एक्सप्रेस 19038 री-शिड्यूल होकर सुबह 9.35 बजे जंक्शन पहुंची थी. सूचना के बाद कमर्शियल, परिचालन विभाग संग आरपीएफ व जीआरपी की हलचल बढ़ गयी. जीआरपी ने कटे हुए पैर को वहां से निकाला. इस दौरान यात्रियों की भी भीड़ लग गयी. जीआरपी ने अन्य रेल थानाें को इसकी जानकारी दी. देर शाम तक कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल सकी. ट्रेन बरौनी से सौ किलोमीटर की दूरी तय कर जंक्शन पहुंची पर कोचिंग स्टाफ से लेकर परिचालन विभाग व पुलिस किसी की नजर कटे हुए पैर पर नहीं पड़ी. मुजफ्फरपुर में नजर पड़ी तो ट्रेन को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन