ट्रेन से मोबाइल उड़ाकर भाग रहा शातिर धराया

ट्रेन से मोबाइल उड़ाकर भाग रहा शातिर धराया
-सुगौली दानापुर ट्रेन का मामला – जंक्शन पर हो रही थी प्लेस मुजफ्फरपुर. चलती ट्रेन से यात्री का मोबाइल उड़ाकर भाग रहे शातिर को आरपीएफ की क्यूआरटी टीम ने दबोच लिया. मंगलवार सुबह 9.47 बजे प्लेटफॉर्म दो पर सुगौली-दानापुर एक्सप्रेस प्लेस हो रही थी. इसी दौरान एक यात्री ने मोबाइल खींचने को लेकर हल्ला किया. इस दौरान आरपीएफ की टीम ने सीसीटीवी फुटेज देखा. क्यूआरटी टीम के सहयोगा से प्लेटफार्म दो के पूर्वी छोर से आरोपी को दबोच लिया गया. उसकी पहचान शिवशंकर कुमार, मुसरीघरारी के रहनेवाले के रूप में हुई. उसके पास से टचस्क्रीन मोबाइल बरामद हुआ. आरपीएफ के अनुसार आरोपी ने मोबाइल लेकर भागने की बात स्वीकार कर ली है. कुछ देर बाद पीड़ित यात्री भी पहुंच गया. यात्री चंदन पोद्दार (समस्तीपुर) की ओर से लिखित शिकायत के बाद मामले को जीआरपी को सौंपा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




