ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाला धराया

Published at :15 Feb 2025 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाला धराया

ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाला धराया

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

जंक्शन पर चलती ट्रेन से मोबाइल उड़ा कर भाग रहे शातिर को आरपीएफ की टीम ने पकड़ लिया. सुबह जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस (13226) प्लेटफॉर्म एक से खुली. इसी दौरान साधारण कोच से एक शख्स को संदिग्ध अवस्था में भागते हुए देखा गया. उसे स्टाफ ने खदेड़ कर सर्कुलेटिंग एरिया से पकड़ा. वह महेश स्थान, औराई का रेहान अहमद है. उसके पास से एक टच स्क्रीन मोबाइल व एक की-पैड मोबाइल मिला है. आरपीएफ की ओर से शिकायत दर्ज करते हुए मामले को जीआरपी को सौंप दिया गया. इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार के साथ गठित क्यूआरटी टीम में सुष्मिता, गोकुलेश पाठक, सूरज पांडेय, रीतेश, लालबाबू खान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन