महादलित परिवारों को 30 तक जमीन खाली करने के नोटिस से हड़कंप

अंचल क्षेत्र की हरचंदा पंचायत के रूसूलपुर वार्ड-12 में 30 मई तक घर को हटाकर जमीन खाली करने की सीओ के नोटिस से महादलित परिवारों में हड़कंप मच गया है.
हरचंदा पंचायत के रूसूलपुर वार्ड-12 में घर बनाकर रह रहे हैं दर्जनों परिवार पीड़ित लोगों ने सांठगांठ कर सीओ पर घर उजाड़ने का लगाया आरोप कांटी. अंचल क्षेत्र की हरचंदा पंचायत के रूसूलपुर वार्ड-12 में 30 मई तक घर को हटाकर जमीन खाली करने की सीओ के नोटिस से महादलित परिवारों में हड़कंप मच गया है. इससे एक दर्जन नामजद सहित कई दर्जन परिवार आहत हैं, जिसमें पुनीत पासवान, सुरेंद्र राम, प्रभु पासवान, रामदयाल राम, गुड्डू राम, वीरेंद्र राम, फुलदेव राम, बलदेव राम, रामप्रीत उर्फ रामवृक्ष पासवान, गणेश पासवान, अंबिका पासवान, रंजन पासवान आदि लोगों के नाम के साथ ही अन्य लोग करके भी नोटिस दिया गया है. पीड़ित लोगों ने सीओ पर साठगांठ कर घर उजाड़ने का आरोप लगाया है. वहीं सीओ रिशिका कुमारी ने बताया कि भूमि का अतिक्रमण कर बनाये गये घर को हटाने के लिए नोटिस दिया गया है. उन्होंने कहा कि लगभग सभी लोगों के पास अन्य जगहों पर अपनी जमीन है, जिसका खाता-खेसरा अंचल कार्यालय में मौजूद था. सीओ ने बताया कि उनलोगों को बुलाकर बात भी की गयी है, जिसमें लोगों ने अपनी जमीन होने की बात भी स्वीकारी है. उन्होंने बताया कि वर्षों से उस जमीन पर घर बनाकर रहने के कारण वे लोग उस जमीन को छोड़ना नहीं चाहते हैं. सीओ ने बताया कि कुछ लोगों को अंचल कार्यालय से पर्चा भी मिला है़ वह खुद जाकर स्थल निरीक्षण कर पर्चे वाली जमीन पर परेशानी को देख उनकी समस्या को दूर करेंगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




