17 से लीची की तुड़ाई, पहली खेप दिल्ली व मुंबई भेजेंगे

Updated at : 04 May 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
17 से लीची की तुड़ाई, पहली खेप दिल्ली व मुंबई भेजेंगे

17 से लीची की तुड़ाई, पहली खेप दिल्ली व मुंबई भेजेंगे

विज्ञापन

लखनऊ की एजेंसी के साथ लीची किसानों ने किया करार

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

जिले में 17 मई से लीची की तुड़ाई शुरू होगी. पहली खेप दिल्ली व मुंबई भेजेंगे. 20 अप्रैल के बाद सऊदी अरब के लुलु मॉल के अलावा इंग्लैड व अमेरिका लीची का निर्यात होगा. इसके लिए लखनऊ की एजेंसी के साथ करार किया गया है. यहां से एसी वैन के जरिये लीची लखनऊ एयरपोर्ट जायेगी. वहां से प्लेन से लीची विदेश भेजा जायेगी. लीची निर्यात करने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि 17 मई से मुजफ्फरपुर में कैंप करेंगे और पहले से चिह्नित विभिन्न बागों की लीची विदेश भेजेंगे. इस बार यहां से पहले खेप में करीब 500 टन लीची भेजी जायेगी. किसानों ने भी इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है. अब बचे हुए 15 दिनों में लीची के बेहतर रख-रखाव की तैयारी की जा रही है. किसानों ने बागों में कीटनाशक का छिड़काव कर दिया है.

एमपी की एजेंसी से भी करार

इस बार एमपी की एजेंसी से भी करार किया गया है. लीची किसान एजेंसी के माध्यम से विभिन्न राज्यों में लीची भेजेंगे. करीब एक महीने तक यहां से लीची बाहर भेजी जायेगी. लीची किसान बिंदेश्वर प्रसाद ने कहा कि लीची की फसल तैयार होने में अब कुछ दिन ही शेष बचे हैं. विभिन्न एजेंसी के प्रतिनिधि बाग देखने पहुंच रहे हैं. देश के विभिन्न हिस्सों में लीची भेजे जाने की तैयारी हो रही है. कांटी के लीची किसान बबलू शाही ने कहा कि विदेश भेजे जाने वाली लीची की अलग से तुड़ाई की जायेगी और उसकी पैकेजिंग की जायेगी.

::::::::::::::::

जिले में 12 हजार हेक्टेयर जमीन पर हर साल करीब एक लाख टन लीची का उत्पादन होता है. इस बार भी लीची की अच्छी फसल होने की उम्मीद है. लुलु मॉल के प्रतिनिधि भी आकर बाग देख चुके हैं. इसके अलावा एमपी के प्रतिनिधि भी दो-चार दिनों में यहां आयेंगे. 18 मार्च से देश के विभिन्न राज्यों में लीची भेजी जायेगी.

– बच्चा प्रसाद सिंह,

अध्यक्ष, बिहार लीची उत्पादक संघ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Kumar

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन