करेंट लगने से मजदूर की मौत, राजमिस्त्री जख्मी

Updated at : 08 Aug 2024 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
करेंट लगने से मजदूर की मौत, राजमिस्त्री जख्मी

बोचहां थाना क्षेत्र के मुरादपुर चौक के पास गुरुवार को करेंट लगने से मकान में काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि उसे बचाने गये राजमिस्त्री जख्मी हो गया.

विज्ञापन

मुरादपुर चौक के पास काम के दौरान सरिया में आया करेंट बोचहा प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के मुरादपुर चौक के पास गुरुवार को करेंट लगने से मकान में काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि उसे बचाने गये राजमिस्त्री जख्मी हो गया. हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान बोचहां गोई के अखिलेश राय के रूप में हुई है. घटना को लेकर लोगों ने बताया कि शिवचंद्र राय के मकान में कुछ काम हो रहा था. इसी दौरान अखिलेश और राजमिस्त्री सरिया मोड़ रहे थे. अचानक से सरिया पास से गुजर रहे हाइ वोल्टेज तार से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया. वहीं उसे करेंट लगने के बाद साथ में काम कर रहा राजमिस्त्री बचाने गया, उसे भी झटका लग गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. आनन-फानन में एसकेएमसीएच भेजा गया, जहां इलाज के दौरान अखिलेश राय की मौत हो गयी. वहीं राजमिस्त्री का इलाज चल रहा है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि करेंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है. लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन