बाजार से सामान लाने गयी नाबालिग लड़की का अपहरण
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

गायघाट थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया़ लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि उनकी बेटी दो मई को बाजार से सामान लाने गयी थी.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, गायघाट
थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया़ लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि उनकी बेटी दो मई को बाजार से सामान लाने गयी थी. जब देर तक वापस नहीं लौटी तो खोजबीन की गयी़ बाजार में पता चला कि राजेश कुमार सिंह उसे मुजफ्फरपुर की तरफ बाइक से लेकर गया है. जब लड़की के पिता आरोपी के घर गये तो लड़के के पिता व परिजनों ने गाली-गलौज व धमकी देकर घर से भगा दिया. पीड़ित पिता ने थाना से गुहार लगाते हुए कहा है कि उनकी लड़की के साथ अनहोनी हो सकती है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस लड़की की बरामदगी के लिए कार्रवाई कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










