कोर्ट परिसर से अपहृत युवती को परिजनों ने पकड़ा, आरोपी फरार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jul 2024 9:30 PM
देवरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से हथियार के बल पर अपहरण कर लिये जाने के 20वें दिन अपहृत युवती के परिजनों ने मुजफ्फरपुर स्थित कोर्ट परिसर से बुर्के में पकड़ लिया़
युवक-युवती द्वारा कोर्ट में शादी करने पहुंचने की सूचना पर पहुंचे थे परिजन प्रतिनिधि, देवरियाकोठी देवरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से हथियार के बल पर अपहरण कर लिये जाने के 20वें दिन अपहृत युवती के परिजनों ने मुजफ्फरपुर स्थित कोर्ट परिसर से बुर्के में पकड़ लिया़ परिजनों ने अपहृत को पुलिस को सुपुर्द नहीं कर अपने साथ देवरिया लाकर घर पर रखा है़ पीड़ित पिता ने 17 वर्षीया पुत्री का अपहरण शादी की नीयत से हथियार के बल पर कर लेने का गांव के एक युवक सहित उसके परिजनों पर 22 जून को मामला दर्ज कराया था़ युवती के अपहरण के बाद गांव में तनाव को देखते हुए अपहर्त युवक के पिता और नामजद को गिरफ्तार कर पुलिस ने चार दिन पहले जेल भेज दिया़ पुलिस ने अपहर्ताओं की गिरफ्तारी और अपहृत की बरामदगी के लिए समस्तीपुर सहित अन्य जिलों में छापेमारी कर रही थी़ इसी बीच सोमवार की सुबह परिजनों को सूचना मिली कि युवक-युवती कोर्ट में शादी करने पहुंचा है़ इसके बाद वहां से परिजनों ने युवती को पकड़ लिया और युवक फरार हो गया़ देवरिया थानेदार रामविनय कुमार ने बताया कि अपहृत को उसके परिजनों ने कोर्ट परिसर से पकड़ कर घर ले आये है़ं वहीं उसकी बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










