बुस्टा के कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गये प्रो जयकांत

Published at :30 Jan 2025 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
बुस्टा के कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गये प्रो जयकांत

बुस्टा के कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गये प्रो जयकांत

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.बीआ

रएबीयू सेवा शिक्षक संघ (बुस्टा) की कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक शुक्रवार को आरडीएस कॉलेज में हुई. इसकी अध्यक्षता बुस्टा अध्यक्ष प्रो अनिल ओझा ने की. इसमें पूर्व की बैठक में रेखांकित किए गए शिक्षकों की विभिन्न लम्बित मांगों एवं समस्याओं और उसके समाधान की दिशा एवं संघ की रणनीति तथा संघ की आगामी एकेडमिक एवं स्टैच्यूटरी काॅन्फ्रेस आदि पर विचार-विमर्श हुआ. बैठक में बुटा संरक्षक सह विधान पार्षद प्रो.संजय कुमार सिंह, बुटा महासचिव डॉ सुनील कुमार सिंह, सीनेटर प्रो.प्रमोद कुमार एवं सीनेटर प्रो.संजय कुमार सुमन भी विशेष आमंत्रित के रूप में मौजूद रहे. प्राचार्य प्रो अनीता सिंह ने अतिथियों को महाविद्यालय डायरी और पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत किया. एमएलसी प्रो संजय सिंह ने कहा कि संघ सभी शिक्षकों से मिलकर ही बनता है. यदि सभी शिक्षक प्रलोभन से ऊपर उठकर एकजुट रहें तो बड़ी से बड़ी लड़ाई लड़ी जा सकती है.

स्टैच्यूटरी काॅन्फ्रेस रामदयालु सिंह महाविद्यालय में

प्रो अनिल ओझा ने बुस्टा की सभी इकाइयों से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों का औपचारिक स्वागत किया. उन्होंने शिक्षकों से सम्बन्धित नए व आसन्न मुद्दों को रेखांकित करने तथा आगामी एकेडमिक व स्टैच्यूटरी अधिवेशन और अपनी सेवानिवृत्ति के संदर्भ में स्टैच्यूटरी अधिवेशन होने तक कार्यकारी अध्यक्ष नामित करने का आग्रह किया. बुस्टा महासचिव प्रो.रमेश प्रसाद गुप्ता ने शिक्षकों की विभिन्न लम्बित मांगों के समाधान की दिशा के आलोक में संघ एवं संघ द्वय की संयुक्त संघर्ष समिति के साथ कुलपति से सकारात्मक वार्ता व प्रगति से अवगत कराया. आगामी स्टैच्यूटरी काॅन्फ्रेस रामदयालु सिंह महाविद्यालय में मार्च के दूसरे पखवाड़े तथा उसके पूर्व एकेडमिक काॅन्फ्रेस मोतिहारी में करवाने का निर्णय हुआ.

हर संभव सहयोग करने का भरोसा

अपनी सेवानिवृत्ति के संदर्भ में बुस्टा अध्यक्ष के आग्रह पर स्टैच्यूटरी काॅन्फ्रेंस होने तक उपाध्यक्ष प्रो.जयकान्त सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष सर्वसम्मति से नामित किया गया. बैठक में उपस्थित सभी शिक्षक प्रतिनिधियों ने शिक्षकों की लम्बित मांगों व समस्याओं के निष्पादन की दिशा में संघ से युवा साथियों को जोड़ने एवं संघ को और धारदार बनाने तथा संघ द्वय के साझे संघर्ष व आन्दोलन में साथ-साथ कदम मिलाने एवं हर संभव सहयोग करने का भरोसा भी दिया. बैठक में सहवर्ती संघ के प्रतिनिधियों व नवनिर्वाचित सीनेटर साथियों एवं अध्यक्ष व महासचिव सहित बुस्टा उपाध्यक्ष प्रो जयकांत सिंह, बुस्टा उपाध्यक्ष प्रो इकबाल हुसैन, बुस्टा इकाई सचिव डॉ राकेश सिंह, बुस्टा इकाई सदस्य डॉ सौरभ राज, विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभाग इकाई से प्रो रेणु शुक्ला, प्रो राम कुमार, रामदयालु सिंह महाविद्यालय शिक्षक संघ सचिव डॉ एमएन रजवी, लंगट सिंह महाविद्यालय शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो.संजीव कुमार मिश्रा, मुंशी सिंह महाविद्यालय शिक्षक संघ अध्यक्ष डाॅ.एके रंजन व सचिव डॉ मयंक कपिला, डॉ आरआर झा, डॉ अमित कुमार, डॉ शफीकुर रहमान शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन