सुबह जलाभिषेक, फिर सुनी सत्यनारायण की कथा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 May 2024 7:16 PM
सुबह जलाभिषेक, फिर सुनी सत्यनारायण की कथा
मुजफ्फरपुर. वैशाख पूर्णिमा पर गुरुवार को पूजन के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही.गरीबनाथ मंदिर में पट खुलते ही सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा. यहां लोगों ने सुबह जलाभिषेक किया. इसके बाद दिन में सत्यनारायण भगवान की पूजा की और कथा सुनी. गांवों से भी कई परिवार पूजा करने के लिए पहुंचे थे. पुरोहितों ने यहां भक्तों को सामूहिक रूप से सत्यनारायण भगवान की पूजा करायी. पूर्णिमा के मौके पर घरों में पूजा हुई. सुबह में भक्तों ने स्नान कर पीपल वृक्ष की पूजा की. इस दिन घरों में विष्णु व लक्ष्मी की भी पूजा की गयी. मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. प्रभु की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. विष्णु जी की कृपा बनी रहती है. इस दिन लोगों ने दान-पुण्य भी किया. गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पं.विनय पाठक ने कहा कि वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्त्व है. इस दिन जलाभिषेक के साथ विष्णु दरबार में भी पूजा के लिए काफी भक्त पहुंचे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










