बाघ एक्सप्रेस में घुसे बाहरी यात्री, आरपीएफ ने कराया खाली

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Aug 2024 8:08 PM

विज्ञापन

आरपीएफ के अभियान के बाद बोगे से निकाले अवैध यात्री

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर आरपीएफ के अभियान के बाद एसी कोच में बाहरी लोगों के घुसने के मामले में नियंत्रण नहीं हो रहा है. गुरुवार को दलसिंह सराय व नाजीरगंज स्टेशन पर गाड़ी संख्या-13019 हावड़ा- काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस के थर्ड एसी के बी-1 कोच में काफी संख्या में बाहरी व जनरल यात्री घुस गये. जिसके कारण रिजर्वेशन वाले यात्रियों को बैठने तक में परेशानियों का सामना करना पड़ा. अव्यवस्था को लेकर सफर कर रहे कुमार अभिषेक सहित कई यात्रियों ने रेलवे के अधिकारियों को टैग कर शिकायत की. जिसके बाद तत्काल मामले में डीआरएम सोनपुर की ओर से संज्ञान लिया गया. वहीं सूचना मिलने के बाद आरपीएफ नारायणपुर अनंत पोस्ट की टीम ने ढोली स्टेशन पर व मुजफ्फरपुर में आरपीएफ की टीम ने कोच अटेंड कर काफी हद तक भीड़ खाली कराया. हाल में पाटलीपुत्र तक चलने वाली लगभग सभी ट्रेन में यह शिकायत सामने आ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन