ग्वालियर-बरौनी सहित दो ट्रेनों की मांग को लेकर गौरौल स्टेशन पर अनशन
Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन

Hunger strike at Gaurol station demanding two trains
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
गोरौल स्टेशन पर रविवार को दो ट्रेनों के ठहराव को लेकर स्थानीय लोग आमरण अनशन पर बैठ गए. जिसका नेतृत्व जिला पार्षद रुबी कुमारी कर रही थी. इस संदर्भ में पूर्व मध्य रेल व सोनपुर मंडल को आवेदन भी दिया गया था. जिसके तहत गाड़ी ग्वालियर-बरौनी (11123-24) व जयनगर-पटना (15549) का ठहराव गोरौल में दिए जाने की मांग की गयी है. अनशन की सूचना मिलने पर मुजफ्फरपुर से ट्रैफिक इंस्पेक्टर नवीन कुमार व आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार गोरौल स्टेशन पहुंचे, मंडल से भी कॉमर्शियल के कुछ अधिकारी आए थे. अनशन पर बैठे लोगों को रेलवे की टीम ने समझाया, लेकिन लोग नहीं माने. उनका कहना था कि उन्हें ठोस आश्वासन मिलना चाहिए. बता दें कि अनशन दो दिवसीय है, जो सोमवार को भी जारी रहेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ललितांशु
ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










