चूल्हे से निकली चिंगारी से घर में लगी आग

चूल्हे से निकली चिंगारी से घर में लगी आग
देवरिया़ थाना क्षेत्र के बंगरा-मुजा गांव के वार्ड नंबर-3 स्थित पुलिस ठाकुर के घर में मंगलवार को आग लग गयी़ घटना में 10 हजार नकद रुपये सहित करीब एक लाख की संपत्ति जल गयी़ देवरिया पश्चिमी पंचायत के मुखिया पति पुरुषोत्तम राय ने बताया कि खाना बनाने के दौरान मुजा गांव निवासी पुलिस ठाकुर के घर में आग लग गयी़ घटना में 10 हजार रुपये सहित करीब एक लाख रुपये के सामान जल गये़ आग लगते ही अगल-बगल के लोग जुट गये और आग बुझाने में जुट गये, जिससे अन्य घर जलने से बच गये़ अगलगी की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब तक आग पर काबू पा लिया गया था़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




