ePaper

नदियों व महापुरुषों के नाम पर आधारित होंगे विवि के छात्रावास

Updated at : 13 Jun 2024 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
नदियों व महापुरुषों के नाम पर आधारित होंगे विवि के छात्रावास

नदियों व महापुरुषों के नाम पर आधारित होंगे विवि के छात्रावास

विज्ञापन

तैयार हुआ प्रस्ताव, कुलपति के आदेश के बाद होगा प्रभावी वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बीआरएबीयू के पांच महिला व तीन पुरुष छात्रावासों का नामकरण नदियों और महापुरुषों के नामानुसार किया जाएगा. इस बाबत विवि ने प्रस्ताव तैयार किया है. कुलपति के आदेश के बाद यह प्रभावी हो जाएगा. छात्रावासों के नये नाम की होर्डिंग लगेगी. साथ ही पोर्टल पर भी इसी नाम से छात्रावासों का आवंटन होगा. विश्वविद्यालय की ओर से तैयार प्रस्ताव के अनुसार गंगा, कमला, बागमती, नारायणी और नवनिर्मित महिला छात्रावास का नाम गंगोत्री रखा जाएगा. इसके साथ ही तीन पुरुष छात्रावासों का नाम श्रीनिवास रामानुजन्, आर्यभट्ट और होमी भाभा के नाम पर होंगे. बता दें कि अबतक इन छात्रावासों का नामकरण संख्या के आधार पर रहा है. इनका आवंटन भी इसी आधार पर होता रहा है. नई दिल्ली और अन्य शहरों में पूर्व से ही छात्रावासों का नामकरण महापुरुषों व झील-नदियों के नाम पर रहा है. ऐसे में यहां भी उस व्यवस्था को लागू करने के संबंध में पहल की गयी है. मरम्मत के बाद होगा छात्रावासों का आवंटन विश्वविद्यालय में फिलहाल ग्रीष्मावकाश है. ऐसे में सभी छात्रावासों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है. वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रावासों का आवंटन अब कक्षावार करने का निर्णय लिया है. रिसर्च स्कॉलर, पीजी की छात्राओं, स्नातक और वोकेशनल कोर्स की छात्राओं को अलग-अलग छात्रावास आवंटित किये जाएंगे. विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि मरम्मत के बाद नये सिरे से छात्रावासों का आवंटन होगा. बता दें कि रूसा की ओर से विवि को दूसरी किस्त के रूप में 10 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं. इस राशि से सभी छात्रावासों का जीर्णोद्धार व ऑडिटोरियम की मरम्मत समेत विकास के अन्य कार्य किये जाने हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन