मॉडल अस्पताल में आज से होगा होम्योपैथ व आयुर्वेदिक इलाज

Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन
मॉडल अस्पताल में आज से होगा होम्योपैथ व आयुर्वेदिक इलाज

मॉडल अस्पताल में आज से होगा होम्योपैथ व आयुर्वेदिक इलाज

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. सदर अस्पताल स्थिति मॉडल अस्पताल में होम्योपैथ, आयुर्वेदिक, यूनानी व योग पद्धति से इलाज की सेवा शुरू होगी. इसके लिये शुक्रवार को पूरी तैयारी कर ली गई है. शनिवार से ओपीडी सेवाएं चालू कर दी जायेगी. माॅडल अस्पताल में आयुष के चिकित्सक इलाज के लिए उपलब्ध होंगे. चिकित्सक निर्धारित समय आठ बजे से दो बजे तक अस्पताल में इलाज करेंगे. सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार कहा कि एक निर्देश जारी किया है. इसके अनुसार आयुष चिकित्सक ओपीडी में मरीजों का इलाज करेंगे. इस दौरान आमजनों के साथ-साथ बीमार लोगों को चिह्नित कर नि:शुल्क दवा दी जायेगी. गंभीर होने पर आयुष डिस्पेंसरी में रेफर किया जायेगा. इसके अलावा क्षेत्र में रहनेवाले बुजुर्गों पर भी आयुष चिकित्सकों को नजर रखने की ड्यूटी मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार दीपू

लेखक के बारे में

By कुमार दीपू

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन