ePaper

डबल लाइन के कार्य की जगह बैरिकेडिंग के साथ गार्ड की होगी तैनाती

Updated at : 25 Oct 2024 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
डबल लाइन के कार्य की जगह बैरिकेडिंग के साथ गार्ड की होगी तैनाती

समस्तीपुर डीआरएम के सैलून में लगी ठोकर के बाद शुक्रवार को अधिकारियों की टीम ने कपरपुरा पहुंच जांच की

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर से कपरपुरा के बीच में डीआरएम समस्तीपुर के सैलून में बीते दिनों ट्रैक्टर से लगे धक्का के मामले में शुक्रवार को अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची. इसमें जोन से पीसीएसओ प्रभात कुमार व सोनपुर मंडल के डीएसओ विक्रमा राम ने दुर्घटना की जगह पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. उस जगह पर डबल लाइन का काम चल रहा है. ऐसे में एजेंसी को जहां भी काम चल रहा है, उन जगहों पर बैरिकेडिंग करने की बात कही गयी है. ताकि आसपास के इलाके से किसी भी तरह के बाहरी वाहनों का प्रवेश नहीं हो सके. इसके साथ ही संबंधित जगहों पर गार्ड तैनाती करने की बात कही गयी है. घटना को लेकर ज्वाइंट रिपोर्ट तैयार कर लिया गया है. संबंधित एरिया में घेराबंदी कर दी गयी है. इस दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर नवीन कुमार के साथ कई रेलवे के अधिकारी मौजूद थे. बता दें कि बीते गुरुवार को मुजफ्फरपुर- कपरपुरा के बीच दोपहर करीब डेढ़ बजे रेल पोल संख्या 89-7 के पास एक ट्रैक्टर ने समस्तीपुर के डीआरएम के स्पेशल सैलून में धक्का मार दिया. जिसके कारण अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हे गयी. ट्रैक्टर पर ईट लदा था. ठोकर के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी गयी. बाद में चालक को गिरफ्तार कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन