जंक्शन से 115 बोरा पान मसाला अपने साथ ले गयी जीएसटी की टीम

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
जंक्शन से 115 बोरा पान मसाला अपने साथ ले गयी जीएसटी की टीम

GST team took him with them

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. जंक्शन के पार्सल विभाग से जीएसटी की टीम ने सोमवार को 115 बोरा पान मसाला जब्त कर अपने कार्यालय ले गयी. इस दौरान विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे. लीज पार्सल से आए पान मसाला के कागजातों की जांच चल रही है. बता दे कि दो दिन पहले जीएसटी की टीम ने मुजफ्फरपुर जंक्शन पर कार्रवाई करते हुए गाड़ी संख्या-19037 बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस से 115 बोरा पान मसाला जब्त किया था. टीम के अधिकारियों ने बताया था कि सभी बोरे फिलहाल होल्ड पर रखे गए हैं. पान मसाला की डिलीवरी तभी की जाएगी जब संबंधित कागजात सही पाए जाएंगे. हालांकि सोमवार को जीएसटी टीम पान मसाला को स्थायी रूप से जब्त कर अपने साथ ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन