अहियापुर में दादा को गोली मारने का आरोपी पोता ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजा जेल

Published at :30 Jan 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
अहियापुर में दादा को गोली मारने का आरोपी पोता ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजा जेल

अहियापुर में दादा को गोली मारने का आरोपी पोता ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजा जेल

विज्ञापन

-पुलिस की दबिश के बाद कोर्ट में जाकर किया आत्मसमर्पण-गोली से जख्मी दादा का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

मुजफ्फरपुर.

अहियापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर राघोपुर में चचेरे दादा शत्रुघ्न प्रसाद सिंह को गोली मारने वाले पोता चुल्लू उर्फ आनंद किशोर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. घटना के बाद से लगातार अहियापुर पुलिस उसके घर पर दबिश बनायी थी. इससे डरकर उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को कब्जे में लेकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इधर, जेल भेजे गए आरोपी की अधिवक्ता की ओर से बेल के कोर्ट में अर्जी दाखिल की गयी है. लेकिन, इसपर सुनवाई नहीं हो पायी.

नगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टू विनिता सिन्हा ने आरोपी आनंद किशोर उर्फ चुल्लू की के कोर्ट में सरेंडर करने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. वह एनडीपीएस व हत्या के केस में भी आरोपी रहा है. वह पहले जेल भी जा चुका था. वर्तमान में बेल पर था. चचेरे दादा से पूर्व चले आ रहे कुछ पारिवारिक विवाद के कारण यह घटना हुई थी. जख्मी की पत्नी ने बताया था कि आरोपी छत पर चढ़कर उनके घर में प्रवेश करना चाह रहा था. इसपर उसके पति ने विरोध किया तो वह गोली चला दी थी. उनके बीच में पारिवारिक विवाद पूर्व से चला आ रहा था. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन