कलेक्शन सेंटर से कॉपियां नहीं पहुंचने से स्नातक के रिजल्ट में हो सकती है देरी
Updated at : 27 Feb 2025 12:52 AM (IST)
विज्ञापन

कलेक्शन सेंटर से कॉपियां नहीं पहुंचने से स्नातक के रिजल्ट में हो सकती है देरी
विज्ञापन
-चार वर्षीय स्नातक कोर्स प्रथम सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं का मामला
मुजफ्फरपुर.
एमएस कॉलेज मोतिहारी में बनाए गए कलेक्शन सेंटर से काॅपियां अब तक विश्वविद्यालय में नहीं पहुंची हैं. चार वर्षीय स्नातक कोर्स प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं कई जिलों के कलेक्शन सेंटर पर पड़ी हैं. इसका प्रभाव रिजल्ट पर पड़ना तय है. काॅपी नहीं पहुंचने के कारण सभी विषयों का कोडिंग कार्य पूरा नहीं किया जा सका है. इससे एक साथ सभी विषयों का मूल्यांकन भी शुरू नहीं हो सका है. परीक्षा विभाग के स्तर से जारी आदेश के तहत अब तक केवल हिंदी की काॅपियों का ही मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ है. वहीं अन्य विषयों की जांच भी शुरू नहीं हो सकी है. मामले में परीक्षा नियंत्रक डाॅ सुबालाल पासवान ने बताया कि अधिकांश कलेक्शन सेंटर से उत्तर पुस्तिकाएं मंगवायी जा चुकी हैं. जानकारी के अनुसार हिंदी की उत्तर पुस्तिकाओं के बाद अब गुरुवार से स्नातक प्रथम सेमेस्टर में अंग्रेजी की काॅपियों का मूल्यांकन शुरू होगा. इसको लेकर परीक्षा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गयी है. परीक्षा नियंत्रक ने विश्वविद्यालय अंग्रेजी विभागाध्यक्ष समेत सभी अंगीभूत काॅलेजों के प्राचार्यों को पत्र भेजकर अंग्रेजी के शिक्षकों को विभाग और महाविद्यालयों से रिलीव करने का अनुरोध किया है. बता दें कि पूर्वी चंपारण जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों से काॅपियों को प्राप्त कर एमएस कालेज मोतिहारी में ही रखा गया था. साथ ही कुछ अन्य केंद्रों से भी काॅपी अब तक मुख्यालय नहीं पहुंची है.एमएस कॉलेज मोतिहारी में बनाए गए कलेक्शन सेंटर से काॅपियां अब तक विश्वविद्यालय में नहीं पहुंची हैं. चार वर्षीय स्नातक कोर्स प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं कई जिलों के कलेक्शन सेंटर पर पड़ी हैं. इसका प्रभाव रिजल्ट पर पड़ना तय है. काॅपी नहीं पहुंचने के कारण सभी विषयों का कोडिंग कार्य पूरा नहीं किया जा सका है. इससे एक साथ सभी विषयों का मूल्यांकन भी शुरू नहीं हो सका है. परीक्षा विभाग के स्तर से जारी आदेश के तहत अब तक केवल हिंदी की काॅपियों का ही मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ है. वहीं अन्य विषयों की जांच भी शुरू नहीं हो सकी है. मामले में परीक्षा नियंत्रक डा. सुबालाल पासवान ने बताया कि अधिकांश कलेक्शन सेंटर से उत्तर पुस्तिकाएं मंगवायी जा चुकी हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




