सरकारी व निजी बोरिंग की सरकार ने तलब की रिपोर्ट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 May 2024 11:47 PM
Government called for report
मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर नगर निगम सहित अन्य नगर निकायों में लगे सरकारी व निजी बोरिंग (सबमर्सिबल) की रिपोर्ट राज्य सरकार ने तलब कर दी है. महालेखाकार की ऑडिट आपत्ति के बाद नगर विकास एवं आवास विभाग की तरफ से रिपोर्ट मांगी गई है. वित्तीय वर्ष 2021-22 की ऑडिट के दौरान नल-जल से संबंधित बिंदुओं पर ऑडिट टीम को कुछ गड़बड़ी मिली थी. इसके बाद पूरे राज्य के नगर निगम सहित नगर परिषद व पंचायत से इसकी रिपोर्ट मांगी गयी. विभाग से जो रिपोर्ट मांगी गई है. इसमें नगर निकाय क्षेत्र में कितने सरकारी बोरिंग है. नगर निकाय से जो भवनों की नक्शा स्वीकृत की गयी है. इसमें कितने में बोरिंग है. इसके साथ ही नगर निकायों के अंतर्गत पानी पर लगने वाला शुल्क का संग्रहण किया जा रहा है या नहीं. इसकी वर्षवार अद्यतन रिपोर्ट भी सभी नगर निकायों से तलब की गयी है. बता दें कि मुजफ्फरपुर नगर निगम में बीते दो सालों से सफाई के साथ-साथ पानी पर लगने वाला यूजर चार्ज की भी वसूली प्रॉपर्टी टैक्स के साथ की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










