बाढ़ से निपटने को अलर्ट मोड पर एनडीआरएफ-एसडीआरएफ, सरकारी झंडे वाली नावें ही चलेंगी

बाढ़ से निपटने को अलर्ट मोड पर एनडीआरएफ-एसडीआरएफ, सरकारी झंडे वाली नावें ही चलेंगी
मुजफ्फरपुर में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं. पीड़ितों के लिए पॉलिथीन शीट भेजी गई है और आवागमन के लिए सरकारी झंडे वाली निजी नावों को हरी झंडी दी गई है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं.
Muzaffarpur Flood Relief: जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं. जिला प्रशासन ने औराई और कटरा प्रखंड के बाढ़ पीड़ितों के लिए तत्काल प्रभाव से 25 हजार मीटर पॉलिथीन शीट भेजी है. ताकि बेघर हुए प्रभावित परिवारों को तुरंत अस्थायी आश्रय मिल सके.
आवागमन के लिए निजी नावों को हरी झंडी, सरकारी झंडे से होगी पहचान
बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों के आवागमन को सुचारू बनाने के लिए अंचल अधिकारियों (सीओ) को विशेष निर्देश जारी किए हैं. इसके तहत प्रभावित क्षेत्रों में निजी नावों के परिचालन की अनुमति दे दी गई है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकृत नावों पर जिला प्रशासन का आधिकारिक झंडा लगा रहेगा. इससे राहत कार्यों में पारदर्शिता बनी रहेगी और आम लोगों को सरकारी नावों को पहचानने में आसानी होगी.
पारदर्शी वितरण के निर्देश, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ अलर्ट पर
अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखें और पॉलिथीन शीट का वितरण जरूरतमंदों के बीच पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करें. नदियों के जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है. ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके. ये भी पढ़ें: दो आंगनबाड़ी केंद्रों में ताला तोड़ लाखों की चोरी, किसान का मोटर भी ले उड़े चोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रभात कुमार
प्रभात कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रभात का 18 वर्षों का अनुभव है. प्रशासनिक नीतियों के विश्लेषण, राजनीतिक घटनाक्रमों की सटीक रिपोर्टिंग और खोजी पत्रकारिता में इनकी रुचि है. जटिल विषयों को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की इनमें क्षमता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










