Muzaffarpur : हंसवारा व करहट्टी के छह घरों से लाखों के सामान की चोरी

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur : हंसवारा व करहट्टी के छह घरों से लाखों के सामान की चोरी

Muzaffarpur : हंसवारा व करहट्टी के छह घरों से लाखों के सामान की चोरी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, औराई थाना क्षेत्र की सरहंचिया पंचायत के हंसवारा एवं करहट्टी गांव में शनिवार की रात चोरों छह घरों से लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली. लाखों रुपये के जेवर, नगद व कपड़ों की चोरी हुई है़ हंसवारा गांव की पीड़िता सरोज देवी के घर से 20500 नगद समेत तीन हनुमानी एवं नथिया चोरी कर ली गयी़ वहीं इंद्रासन देवी के घर से ट्रंक तोड़कर कपड़ों की चोरी कर ली गयी़ गांव के अमरनाथ मिश्र के घर से कीमती कपड़ों की चोरी हुई़ हंसवारा गांव के ही दिलीप मिश्रा के घर से सोने की चेन, हनुमानी, गहने समेत गोदरेज, ट्रंक एवं सूटकेस तोड़कर कीमती सामान ले गये़ चंदा देवी के घर से 20 हजार नगद समेत मंगलसूत्र, सोने के आभूषण, हनुमानी समेत हीरे का गहना चोर ले गये़ इधर, करहट्टी गांव के मणिभूषण के घर का ताला तोड़कर सोने की चेन, टीका समेत कीमती आभूषण की चोरी कर ली गयी़ चोरों ने 30 हजार नगदी समेत एटीएम व दस्तावेज भी ले गये. चोरी की सूचना मिलने पर बेदौल ओपी के इंचार्ज मनोज सिंह दलबल के साथ पहुंचे और मामले की छानबीन की. बदमाशों काे जल्द पकड़ने व मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन