जंक्शन पर पांच मिनट रुकी जीएम की सैलून, अधिकारी व आरपीएफ थे मुस्तैद

जंक्शन पर पांच मिनट रुकी जीएम की सैलून, अधिकारी व आरपीएफ थे मुस्तैद
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश मंगलवार की शाम में समस्तीपुर जाने के क्रम में मुजफ्फरपुर से हो कर गुजरे. जीएम का विशेष सैलून करीब पांच मिनट तक जंक्शन पर रूकी. इस दौरान उन्होंने विंडो निरीक्षण किया. साथ में विशेष सैलून में सोनपुर मंडल के डीआरएम विवेक भूषण सूद के साथ कई अधिकारी मौजूद थे. वहीं जंक्शन पर स्टेशन डायरेक्टर मनोज कुमार के साथ स्टेशन अधीक्षक अखिलेश कुमार सिंह उपस्थित थे. दूसरी ओर जीएम का कार्यक्रम समस्तीपुर में था, ऐसे में मुजफ्फरपुर से हो कर गुजरने की सूचना पर सुबह से ही जंक्शन पर अधिकारियों के बीच हलचल की स्थिति बनी हुई थी. प्लेटफॉर्म पर साफ-सफाई के साथ सुरक्षा को लेकर आरपीएफ व जीआरपी की मूवमेंट तेज हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










