20 लाख से 10 बेड का अलग विशेष जेनेटिक वार्ड बनेगा

सदर अस्पताल में वार्ड बनाने के लिए भेज दी गयी राशि
मुजफ्फरपुर. सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले वरिष्ठ नागरिकाें को और बेहतर सुविधाएं मिलेगी. स्वास्थ्य विभाग ने उनके लिए अलग से इलाज करने की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है. मुजफ्फरपुर के अलावा किशनगंज, पूर्वी चंपारण व शेखपुरा के जिला अस्पताल में भी 10 बेड का अलग विशेष जेनेटिक वार्ड बनाया जाएगा. सरकार ने इसके लिए 20-20 लाख रुपये इन जिलाें को आवंटित किये हैं. इस राशि से इन अस्पतालाें में अगले माह तक बुजुर्गाें के लिए विशेष वार्ड तैयार किये जायेंगे. वहीं ओपीडी में भी इलाज के लिए अलग व्यवस्था होगी. विशेष जेनेटिक वार्ड बनाने के लिए गैर संचारी राेग विभाग काे जिम्मेवारी दी गई है. वार्ड तैयार करने के बाद मुख्यालय ने फाेटाेग्राफ के साथ पूरी रिपाेर्ट मांगी है. हर दिन आते हैं 150 बुजुर्ग सदर अस्पताल में इलाज के लिए हर दिन करीब 150 बुजुर्ग आते हैं. ओपीडी में अलग से व्यवस्था नहीं हाेने के कारण इन्हें परेशानी हाेती है. ओपीडी में आने वाले मरीजाें में आठ से दस काे हर दिन भर्ती कर इलाज किया जाता है, लेकिन अलग व्यवस्था नहीं हाेने से इन्हें जनरल वार्ड में भी अन्य मरीजाें के साथ भर्ती कर इलाज किया जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




