ऑनलाइन हुई दोस्ती, लड़की जम्मू से मिलने चली आयी

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
ऑनलाइन हुई दोस्ती, लड़की जम्मू से मिलने चली आयी

जम्मू के गांधी नगर थाना में दर्ज गुमशुदगी की शिकायत के बाद लापता लड़की को जीआरपी मुजफ्फरपुर टीम ने मुजफ्फरपुर जंक्शन से पकड़ लिया.

विज्ञापन

जंक्शन पर पकड़ी गयी, जम्मू पुलिस संग अभिभावक जीआरपी थाना पहुंचे

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

जम्मू के गांधी नगर थाना में दर्ज गुमशुदगी की शिकायत के बाद लापता लड़की को जीआरपी मुजफ्फरपुर टीम ने मुजफ्फरपुर जंक्शन से पकड़ लिया. जम्मू पुलिस लगातार लड़की की लोकेशन से उसे ढूंढ़ रही थी. मुजफ्फरपुर पहुंचने की सूचना मिलते ही स्थानीय जीआरपी को इसकी जानकारी दे दी गयी.

ऑनलाइन गेमिंग की लत,

लड़का यूपी का

जीआरपी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार की टीम ने जंक्शन पर उस लड़की को पकड़ लिया. यह मामला ऑनलाइन गेमिंग के जरिये हुई दोस्ती का है. लड़की उसके बाद घर से भागकर लड़के से मिलने चली आयी थी. लड़का यूपी के किसी जिले का रहने वाला है. गुरुवार की देर रात पीएसआइ मान सिंह के नेतृत्व में जम्मू पुलिस की टीम लड़की के अभिभावकों के साथ मुजफ्फरपुर पहुंची.जीआरपी मुजफ्फरपुर द्वारा लड़की को सौंपे जाने के बाद जम्मू पुलिस की टीम वापस शहर लौट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन