ePaper

बच्ची समेत चार में डेंगू की पुष्टि, सौ पहुंची संख्या

Updated at : 02 Oct 2024 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
बच्ची समेत चार में डेंगू की पुष्टि, सौ पहुंची संख्या

डेंगू के चार नये मरीज बुधवार को मिले हैं. यह मरीज मीनापुर, मुशहरी व कटरा क्षेत्र के बताये गये हैं.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. डेंगू के चार नये मरीज बुधवार को मिले हैं. यह मरीज मीनापुर, मुशहरी व कटरा क्षेत्र के बताये गये हैं. एसकेएमसीएच में डेंगू की जांच के दौरान इसकी पुष्टि हुई है. वहीं सितंबर से जिले में अब तक डेंगू के कुल सौ पॉजिटिव मरीज मिले हैं. स्वस्थ होने पर कई मरीज अलग-अलग दिनों में अपने घर भी चले गये हैं. इधर नये इलाके में डेंगू मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ1 गई है. जारी आंकड़ों के अनुसार जहां मरीज नहीं थे, वहीं इन इलाकों में भी डेंगू के मरीज मिले हैं. डेंगू के मिले मरीज की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है. वे अपने गांवों में ही रह रहे हैं. जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी डॉ सुधीर कुमार ने कहा कि मौसम में कभी गर्मी तो कभी नरमी के चलते जिले में डेंगू का भी प्रकोप बढ़ने लगा हैं. जिससे इस बीमारी को लेकर लोगों में दहशत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन