चार दोस्तों ने युवक को पिलाया नशीला पदार्थ, मौत

Updated at : 05 Aug 2024 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
चार दोस्तों ने युवक को पिलाया नशीला पदार्थ, मौत

चार दोस्तों ने युवक को पिलाया नशीला पदार्थ, मौत

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. सीतामढ़ी के महिंद्रवारा में शुक्रवार की रात चार युवकों ने मिलकर अपने एक दोस्त को नशीला पदार्थ पिला दिया. गंभीर हालत में ही वे उसे छोड़कर भाग निकले. शनिवार को इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में उसकी मौत हो गई. मृतक मोहित कुमार उर्फ अश्विनी है. उसके भाई बालाकांत चौधरी के बयान पर पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस को दिये बयान में मृतक के भाई ने बताया कि शुक्रवार की रात उसके चार दोस्त जबरदस्ती मेरे भाई को ले गये. उन लोगों ने जानबूझकर अधिक मात्रा में नशीला पदार्थ पीला दिया और छोड़कर चले गये. शनिवार रात इसकी सूचना मिलने पर उसे सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थिति गंभीर होने पर एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया. एसकेएमसीएच थानेदार ने बताया कि बयान दर्ज कर संबंधित थाने को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन