बाइक चोरी के पांच आरोपी गिरफ्तार

साहेबगंज. राजेपुर पुलिस ने छापेमारी कर बरना बांसघाट निवासी दीपक कुमार, गौतम कुमार, पप्पू कुमार, अभिषेक कुमार व चकिया थाना क्षेत्र के गवंदरा निवासी दिलीप पांडेय को बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया.
साहेबगंज. राजेपुर पुलिस ने छापेमारी कर बरना बांसघाट निवासी दीपक कुमार, गौतम कुमार, पप्पू कुमार, अभिषेक कुमार व चकिया थाना क्षेत्र के गवंदरा निवासी दिलीप पांडेय को बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, ढाई हजार रुपये, चोरी की दो बाइक, एक मास्टर चाबी, तीन मोबाइल, एक लोहे का फाइटर, एक पिलास और दो चाकू बरामद किया गया. ओपी प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि 16 अप्रैल की रात राजेपुर निवासी अर्जुन राय के दरवाजे से उनकी बाइक की चोरी कर ली गयी थी. मामले में उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. छानबीन में इन पांचों की संलिप्तता सामने आयी थी. तभी से पांचों चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय थी. उन्होंने बताया कि पांचों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




