शहरी क्षेत्र में पहला एइएस पीड़ित बच्ची मिली
Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन

. अबतक 26 बच्चों में एइएस की पुष्टि हुई है. इसमें 23 बच्चे जिले के हैं.
विज्ञापन
अखाड़ाघाट की रहने वाली है बच्ची
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
गर्मी बढ़ी तो जिले में एइएस से बच्चे फिर पीड़ित होने लगे हैं.पिछले चार दिनों में बढ़ी उमस के बाद बच्चों में एइस की पुष्टि होने लगी है. अबतक 26 बच्चों में एइएस की पुष्टि हुई है. इसमें 23 बच्चे जिले के हैं. तीन अन्य जिलों के रहने वाले हैं. शुक्रवार को शहरी क्षेत्र अखाड़ाघाट की एक बच्ची में एइएस की पुष्टि हुई हैं.
अखाड़ाघाट के मुन्ना साहनी की सालभर की बेटी चांदनी को अचानक बुखार आया.उसके पिता उसे एसकेएमसीएच के पीकू में लेकर आये. प्रारंभिक इलाज कर ब्लड सैंपल जांच में भेजा गया. इसमें एइएस पॉजिटिव आया. शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ गोपाल शंकर साहनी ने कहा कि बच्ची की हालत में सुधार है. स्वस्थ होने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार दीपू
स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










