Muzaffarpur : देर रात घर में लगी आग, बच्चों को लेकर भागी महिला
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 14 Jun 2025 10:23 PM
Muzaffarpur : देर रात घर में लगी आग, बच्चों को लेकर भागी महिला
प्रतिनिधि, मोतीपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर रुदल गांव की उषा देवी के घर में शुक्रवार की रात आग लग गयी. इस घटना में तीन लाख की संपत्ति जल गयी. लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. गृहस्वामी उषा देवी ने बताया कि घटना में बर्तन, कपड़े, अनाज, फर्नीचर सहित सभी सामान जल गये. बताया कि घटना के समय पूरा परिवार घर में सोया था. आग लगने पर किसी तरह बच्चों के साथ जान बचाकर घर से भागी. वहीं विधायक डॉ अरुण कुमार सिंह अग्निपीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










