Muzaffarpur : जैन मुनि को धमकी देने के मामले में प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur : जैन मुनि को धमकी देने के मामले में प्राथमिकी

Muzaffarpur : जैन मुनि को धमकी देने के मामले में प्राथमिकी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सरैया थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर दोकड़ा गांव में दिगंबर जैन मुनि के सड़क मार्ग से मिथिलापुर जाने के क्रम में एक अज्ञात बाइक सवार द्वारा अभद्र व्यवहार करने व धमकी देने के मामले में ट्रेनी एसआइ नादिया नाज के बयान पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसमें ट्रेनी एसआइ ने बताया है कि मंगलवार की सुबह एक जैन साध्वी थाना पहुंचकर अज्ञात बाइक सवार द्वारा जैन मुनि विश्वसागर जी महाराज के साथ अभद्र व्यवहार करने और धमकी देने की शिकायत की. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां जानकारी मिली कि वैशाली प्रवास के बाद दिगम्बर जैन मुनि सीतामढ़ी के रास्ते मिथलापुर जा रहे थे. इसी क्रम में मंगलवार की सुबह गोपीनाथपुर दोकड़ा गांव में एक अज्ञात बाइक सवार आया और जैन मुनि को कपड़ा पहनने की बात कही. जैन मुनि द्वारा अपने को दिगम्बर जैन मुनि होने और कपड़ा नहीं पहनने की बात कहने पर बाइक सवार अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट की धमकी दी और बोला कि आगे आओ तुमको कपड़ा पहनाता हूं. साथ ही आगे बढ़ गया. साथ ही ट्रेनी एसआइ ने बताया है कि घटनास्थल की जांच के बाद जैन मुनि को पुलिस सुरक्षा में सीमा पार कराते हुए करजा थाने को सूचना दी गयी. वहीं घटना को लेकर किसी कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, धमकी देना और दुर्व्यवहार करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं थाना प्रभारी सुभाष मुखिया ने बताया कि ट्रेनी एसआइ नादिया नाज के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात बाइक सवार की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन