बंकुल गोलीकांड में पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, आरोपी की नहीं हो सकी है गिरफ्तारी

Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 09 May 2025 1:08 AM

विज्ञापन

बंकुल गोलीकांड में पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, आरोपी की नहीं हो सकी है गिरफ्तारी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुशहरी

थाना क्षेत्र के छपड़ा मेघ पंचायत के बंकुल में मंगलवार की रात मिथिलेश कुमार की गोली मारकर हत्या के मामले में मृतक के चाचा के आवेदन पर पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस मामले में थानाध्यक्ष रणजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक मिथिलेश कुमार के चाचा के आवेदन पर अंशु कुमार, अनुज कुमार, परम राम शर्मा उर्फ चिंटू, रणजीत कुमार उर्फ टी आई एवं निशांत कुमार के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

आवेदन में सोहन महतो ने कहा है कि बंकुल में रणजीत कुमार उर्फ टीआइ के यहां पूजा तथा भोज भात था. मेरा भतीजा वही भोज खाने गया था. निशांत कुमार एवं अंशु के यहां मेरे भतीजा का पैसा बाकी था जिसे वापस मांगने पर सभी लोगों ने साजिश रच कर मेरे भतीजा की हत्या कर दी. ये लोग सफेद रंग की कार में मेरे घायल भतीजा को खादी भंडार स्थित परासर हॉस्पिटल में ले गए और छोड़कर भाग गये.

ग्रामीणों ने बताया कि सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं. बताया जाता है कि पुलिस से बचने के लिए सब आरोपी नेपाल भाग गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन