नगर निगम : प्रधान सहायक सहित कई शाखा प्रभारियों से स्पष्टीकरण

Updated:
विज्ञापन
नगर निगम : प्रधान सहायक सहित कई शाखा प्रभारियों से स्पष्टीकरण

Explanation from many branch incharges including chief assistant

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर नगर निगम के प्रधान सहायक सहित कई शाखा प्रभारियों से शो-कॉज हुआ है. जल कार्य शाखा प्रभारी से गर्मी के मद्देनजर जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर आयुक्त की तरफ से कई तरह की आवश्यक जानकारियां मांगी गयी थी, जिसे उपलब्ध नहीं कराया गया. इसके बाद नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने शो-कॉज मांगते हुए कार्रवाई की कड़ी चेतावनी दी है. सभी के एक दिन का वेतन काटने का भी आदेश दिया गया है. इसके अलावा आवास शाखा में काम करने वाले कर्मियों से भी एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
देवेश कुमार

लेखक के बारे में

By देवेश कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन