राज्य स्तरीय तरंग में जिले के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :26 Oct 2024 10:40 PM (IST)
विज्ञापन

राज्य स्तरीय तरंग में जिले के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रु पटना में आयोजित राज्य स्तरीय तरंग कला व खेल उत्सव 2023-24 में जिले के प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. हरिहर नारायण मध्य विद्यालय की छात्रा कंचन कुमारी ने 200 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान, मध्य विद्यालय महिला शिल्प कला भवन के छात्र अंकित कुमार ने 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में तृतीय स्थान, संलग्न पाठशाला डायट रामबाग की छात्रा कुमारी ने लंबी कूद बालिका वर्ग में सांत्वना पुरस्कार व मध्य विद्यालय एमएसकेवी के छात्र आर्यन कुमार ने ऊंची कूद बालक वर्ग में सांत्वना पुरस्कार जीता. सभी विजयी प्रतिभागियों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रामबाग में प्राचार्य अनामिका व हरिहर नारायण मध्य विद्यालय की प्राचार्य अर्चना ने सम्मानित किया. संयोजक व्याख्याता आशीष कुमार, स्काउट शिक्षिका सरिता कुमारी को इस सफलता के लिए बधाई दी. बच्चों के साथ संयोजक व्याख्याता के रूप में आशीष कुमार व स्कॉट के रूप में सुनीता कुमारी गयीं थीं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




