स्नातक सत्र 2021-24 के थर्ड इयर की परीक्षा आज से, बने 57 केंद्र

Updated at : 22 Aug 2024 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक सत्र 2021-24 के थर्ड इयर की परीक्षा आज से, बने 57 केंद्र

स्नातक सत्र 2021-24 के थर्ड इयर की परीक्षा आज से, बने 57 केंद्र

विज्ञापन

इसमें पिछले सत्र के पेंडिंग रिजल्ट वाले स्टूडेंट्स भी होंगे शामिल मुजफ्फरपुर. स्नातक सत्र 2021-24 के थर्ड इयर की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हाेगी. जिला में कुल 57 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जहां एक लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हाेंगे. बीआरएबीयू की ओर से परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसमें पिछले सत्र के पेंडिंग रिजल्ट वाले स्टूडेंट्स भी शामिल हाेंगे. दाे शिफ्ट में परीक्षा का कार्यक्रम तय किया गया है. पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 से दाेपहर 12 बजे तक और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दाेपहर 1 से शाम 4 बजे तक होगी. सभी जिलों में कलेक्शन सेंटर भी बनाये गये हैं, जहां परीक्षा खत्म हाेने के बाद हर दिन उत्तर पुस्तिकाएं स्टाेर की जायेंगी. विवि की ओर से पूर्व में परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया गया था, जिसमें संशाेधन किया गया है. ऑनर्स के विषयाें की परीक्षा पहले 4 सितंबर तक हाेनी थी. अब 5 सितंबर काे परीक्षा खत्म हाेगी. वहीं 28 अगस्त काे हाेने वाली ग्रुप सी व डी के विषयाें की परीक्षा अंतिम दिन ली जायेगी. अन्य परीक्षाओं का शिड्यूल पूर्व की तरह रहेगा. इसी तरह जनरल काेर्स की परीक्षा 23 अगस्त से 3 सितंबर तक चलेगी. वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण व सीतामढ़ी के काॅलेजाें काे केंद्र बनाया गया है. सख्ती बढ़ी विवि से होगी परीक्षा की निगरानी प्राचार्याें काे कदाचारमुक्त व स्वच्छ माहाैल में परीक्षा संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही विवि के स्तर से भी निगरानी की जायेगी. इसकाे लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है. सभी जिलाें में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. ऐसे में स्नातक की परीक्षा में विवि की ओर से सख्ती बढ़ा दी गयी है. बीते दिनों विवि की परीक्षा में सीतामढ़ी जिले के एक केंद्र पर कदाचार की शिकायत मिलने के बाद मुख्यालय से अधिकारियाें ने पहुंचकर छानबीन की थी. इसमें कदाचार के आरोप में छात्राें काे निष्कासित किया गया था. जिसके बाद से मॉनीटरिंग बढ़ा दी गयी है. अंतिम दिन एडमिट कार्ड के लिए उमड़ी भीड़ बीते दिनों बंदी की पूर्व सूचना पर कई काॅलेजों में विद्यार्थी नहीं पहुंचे. वहीं, कुछ काॅलेजों में सिपाही भर्ती परीक्षा के कारण एडमिट कार्ड का वितरण दाेपहर तीन बजे से किया गया. इस वजह से अंतिम दिन गुरुवार को काॅलेजों में एडमिट कार्ड लेने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ कॉलेजों में उमड़ पड़ी. बता दें कि विवि की ओर से शनिवार काे एडमिट कार्ड जारी किया गया था. इसके बाद रविवार व साेमवार काे काॅलेजाें में छुट्टी हाे गयी. मंगलवार काे अधिकतर काॅलेजाें में दाेपहर से एडमिट कार्ड का वितरण शुरू किया गया था. ऐसे में परीक्षा से एक दिन पहले काफी भीड़ हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन