गोलू व रामाशंकर के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री

Ex-ministers meet Golu, Ramashankar’s families
फोटो – दीपक – 26 मुजफ्फरपुर. राज्य के पूर्व मंत्री अजीत कुमार मंगलवार को कांटी क्षेत्र के ढेमहां व रामपुर लक्ष्मी गांव पहुंचे. यहां सड़क दुर्घटना में मृत गोलू पंडित व रामाशंकर के परिजन से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया. इस मौके पर मृतक दोनों युवकों की आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार को धैर्य धारण करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. अजीत कुमार ने कहा कि दोनों युवकों का असामयिक निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. पिछले दिन गोलू पंडित का सरैया में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी. वहीं रामाशंकर का हार्ट अटैक से मौत हुई थी. श्रद्धांजलि देने वालों में नगर परिषद के पार्षद अशोक कुमार चौधरी, पूर्व मुखिया नंदकिशोर सिंह, पूर्व पंचायत समिति के सदस्य राम आशीष राम, सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत कुमार सिंह, पप्पू सिंह, पूर्व सरपंच मुन्ना ठाकुर और रामप्रवेश पंडित प्रमुख थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










