पताही में मोबाइल टावर नेटवर्क की उपकरण चोरी

पताही में मोबाइल टावर नेटवर्क की उपकरण चोरी
मुजफ्फरपुर. सदर थाना क्षेत्र के पताही मधुबनी में स्थित मोबाइल टावर से पांच अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने बीबीओ की चोरी कर ली. यह टावर 5जी नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनी का है. चोरी की इस घटना से इलाके में 5 जी नेटवर्क सेवा पर भी प्रभावित हो गया है. घटना को लेकर साइट इंचार्ज परवेज आलम ने सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि चोरों ने टावर परिसर की घेराबंदी तोड़कर भीतर प्रवेश किया. बीबीओ यूनिट को उखाड़कर अपने साथ ले गये. चोरी हुई सामग्रियों की कीमत करीब चार लाख रुपये से अधिक की बतायी जा रही है. सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके. सदर थानेदार अश्मित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की छानबीन जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sumit Kumar
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










