जिले में बिजली की खपत 356 मेगावाट के पार

Published by : KUMAR GAURAV Updated At : 14 Jun 2025 8:33 PM

विज्ञापन

जिले में बिजली की खपत 356 मेगावाट के पार

विज्ञापन

– 10 जून को 351 मेगावाट पहुंचा था अधिकतम लोडवरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर हर साल जिले में बिजली की खपत बढ़ती जा रही है. इस साल अब तक की गर्मी में सबसे अधिक लोड 10 जून मंगलवार को अधिकतम 351 मेगावाट तक पहुंचा था. लेकिन शनिवार को अब यह लोड 356 को भी पार कर गया. बीते साल का अधिकतम लोड जुलाई व अगस्त (उमस वाली गर्मी) महीने में 328 मेगावाट तक पहुंचा था. बीते साल की तुलना में जून महीने में ही बीते साल के अधिकतम बिजली के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. अभी तो उमस वाली गर्मी शुरू भी नहीं हुई है. ऐसे में उमस वाली गर्मी में जिले में बिजली की खपत और बढ़ने की उम्मीद है. फिलहाल रात में आवंटन में कटौती शुरू नहीं हुई है, लेकिन दिन में कभी एक से डेढ़ घंटे तो कभी आधे घंटे के लिए की जाती है. ग्रिड से बिजली आपूर्ति में फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन आपूर्ति सिस्टम पूरी तरह से दुरुस्त नहीं होने के कारण बिजली आपूर्ति में परेशानी हो रही है.

ग्रिड सूत्रों की मानें तो 33 केवीए फीडर ग्रिड से चालू रहती है, लेकिन पावर सब स्टेशन के खराब आपूर्ति सिस्टम के कारण फीडर का लोड कमता और बढ़ता रहता है. शुक्रवार को रात में खबर लिखे जाने तक अधिकतम लोड 340 से 345 मेगावाट के आसपास रहा. बिजली का अधिकतम लोड रात के 10 से 12 बजे के बीच रहता है, जबकि पिक आवर शाम 5 से रात के 12 के बीच रहता. रात के 12 बजे के लोड में धीरे धीरे कमी आती है.

चारों ग्रिड का अधिकतम लोड

– रामदयालु ग्रिड : 109 मेगावाट- एसकेएमसीएच ग्रिड : 117 मेगावाट

– मुशहरी सुपर ग्रिड : 80 मेगावाट- मोतीपुर सुपर ग्रिड : 50 मेगावाट

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR GAURAV

लेखक के बारे में

By KUMAR GAURAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन