लिंक फेल होने से पर्ची कटना बंद, मरीजों ने किया हंगामा

Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन
लिंक फेल होने से पर्ची कटना बंद, मरीजों ने किया हंगामा

लिंक फेल होने से पर्ची कटना बंद, मरीजों ने किया हंगामा

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर उमस बढ़ने पर मॉडल अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है. ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रहती है. सोमवार को भी मरीजों की भीड़ अधिक थी. ऐसे में लाइन लगे मरीजों का पर्ची कटना बंद हो गया. मरीजों को कहा गया कि लिंक फेल हो गया है. ऐसे में भीषण गर्मी से परेशान मरीज हंगामा करने लगे. मरीज के परिजनों ने काउंटर पर हंगामा किया. परिजनों का कहना था कि काउंटर की संख्या कम है. ऐसे में हर आधे घंटे में लिंक फेल हो रहा है. गर्मी अधिक है और मरीज की तबीयत और खराब हो रही है. पर्ची काउंटर पर एक ही जगह मरीजों की भीड़ इतनी अधिक हो जा रही है कि मरीज आपस में ही उलझते रहे हैं. पर्ची काउंटर पर मरीज एक दूसरे से मारपीट करने को उतारू हो जा रहे हैं. इस बीच ओपीडी में अफरा-तफरी का माहौल बन जा रहा है. हंगामा देख काउंटर पर खड़े सुरक्षा गार्ड ने समझा कर शांत कराया. मरीजों को कहना था कि गार्ड के कारण ही बीच में से लाइन में घुस मरीज पर्ची कटा लेते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार दीपू

लेखक के बारे में

By कुमार दीपू

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन