Muzaffarpur : समय से पीएचसी-सीएचसी नहीं आने वाले डॉक्टरों का रुकेगा वेतन

Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur : समय से पीएचसी-सीएचसी नहीं आने वाले डॉक्टरों का रुकेगा वेतन

Muzaffarpur : समय से पीएचसी-सीएचसी नहीं आने वाले डॉक्टरों का रुकेगा वेतन

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर चिकित्सकों के समय पर पीएचसी व सीएचसी में नहीं आने की शिकायत पर सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार बुधवार को पीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे. सीएस ने मुशहरी, सकरा, पिलखी और मुरौल पीएचसी का निरीक्षण किया. इस दौरान पीएचसी में समय पर चिकित्सक मौजूद नहीं थे, मरीज पर्ची कटा इंतजार कर रहे थे. ऐसे में सीएस ने पीएचसी प्रभारी से पूछा कि चिकित्सक कहां हैं, मरीज कब तक इंतजार करेंगे. जो चिकित्सक समय पर नहीं आ रहे हैं, उनका पूरा ब्योरा उपलब्ध कराएं. बिना मरीज के इलाज के चिकित्सक घर बैठे वेतन नहीं उठा सकते हैं, जो चिकित्सक नहीं आ रहे हैं, उनका वेतन रोका जाये. साथ ही उनसे जवाब-तलब करें कि वे क्यों नहीं समय पर ड्यूटी आ रहे हैं. सीएस ने कहा कि दवा से लेकर सभी सामग्री उपलब्ध होने के बाद भी मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध नहीं करा रहे हैं. भीषण गर्मी में बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है. ऐसे में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं और चिकित्सक के नहीं रहने पर वे वापस लौट रहे हैं. कहा कि चिकित्सक के समय पर नहीं आने पर उनका वेतन रोका जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार दीपू

लेखक के बारे में

By कुमार दीपू

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन