दिवाली : डॉक्टर व स्टाॅफ के मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी
Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन

Doctors and staff are prohibited
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
दीपावली तक सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर व स्टाॅफ के मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी है. अपरिहार्य कारणों में ही उन्हें छूट दी जायेगी. स्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में सभी अस्पताल प्रभारियों को निर्देश जारी किये हैं. शहर में इन दिनों डेंगू सहित अन्य बीमारियों के मरीज लगातार अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं. दीपावली पर जलने व हादसों में घायलों के अस्पताल पहुंचने की आशंका रहती है. ऐसी दशा में डॉक्टर व स्टाफ को मुख्यालय में ही रहने को कहा गया है. किसी चिकित्सकीय आपात से निपटने के लिए डॉक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ के सामान्य अवकाश रद्द कर दिये गये हैं. विशेष परिस्थिति में सिविल सर्जन की स्वीकृति के बाद ही डॉक्टर या चिकित्साकर्मी अवकाश पर जा सकेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार दीपू
स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










