दीदी ने पानी पिलाया आंख खुली तो समस्तीपुर में थी, वहां से ट्रेन से आयी मुजफ्फरपुर

दीदी ने पानी पिलाया आंख खुली तो समस्तीपुर में थी, वहां से ट्रेन से आयी मुजफ्फरपुर
-नगर थाना क्षेत्र के ब्राह्मण टोली से गायब छात्रा मां के साथ पहुंची थाने -पुलिस को दिये 161 के बयान में कहा घर के गली में ही दीदी ने पिलाया पानी मुजफ्फरपुर. नगर थाना क्षेत्र के ब्राह्मण टोली से गायब 13 वर्षीय छात्रा शुक्रवार की सुबह शहर पहुंच गयी. वह जंक्शन पर ट्रेन से उतरने के बाद अपनी मां को फोन कर स्टेशन पर होने की जानकारी दी. इसके बाद छात्रा के परिजन जंक्शन पहुंच कर उसको अपने साथ घर लायी. कुछ देर बाद छात्रा अपनी मां के साथ नगर थाने पहुंची. फिर, अपने गायब होने की पूरी कहानी पुलिस को बतायी. छात्रा ने पुलिस को दिये 161 के बयान में बताया है कि वह गुरुवार की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी. घर के आगे गली में एक दीदी मिली जो उसको पानी पीने के लिए दी. इसके बाद से उसको कुछ पता नहीं चला. शुक्रवार को जब निंद खुली तो वह समस्तीपुर में एक मार्ट वाली गली में थी. इसके बाद वह जंक्शन पहुंची. वहां से ट्रेन से मुजफ्फरपुर आयी है. छात्रा का कहना है कि जिस दीदी ने उसको पानी पिलायी पहले भी वह उससे एक दो बार मिल चुकी है. आखिरी मुलाकात उसकी गरीब स्थान मंदिर में हुई थी. हालांकि, छात्रा पुलिस को सही जानकारी दी है या उसको गुमराह कर रही है, इस बिंदु पर भी पुलिस टेक्निकल रूप से जानकारी जुटा रही है. जिस गली में छात्रा ने पानी पिलाने की बात कही है, उस गली में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है. पुलिस वहां जाकर छानबीन करेगी. इसके साथ- साथ उसका कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराने की भी कवायद जारी है. इधर, पुलिस को जानकारी मिली है कि जिस मोहल्ले से छात्रा गायब हुई थी. उसी मोहल्ले का एक छात्र भी गुरुवार को गायब हुआ था. लेकिन, वह समस्तीपुर में मिल गया था. छात्र ने बताया कि था कि उसको बाइक सवार दो युवक सिर के सामने में हाथ घुमाया इसके बाद वह बेहोश हो गया. फिर, समस्तीपुर में निंद खुली थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




