गरीबनाथ मंदिर का काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर होगा विकास

Updated at : 24 Feb 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
गरीबनाथ मंदिर का काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर होगा विकास

मुजफ्फरपुर को स्मार्ट और मेट्रो सिटी का सौगात मिलने के बाद, अब बाबा गरीबनाथ मंदिर को बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरमुजफ्फरपुर को स्मार्ट और मेट्रो सिटी का सौगात मिलने के बाद, अब बाबा गरीबनाथ मंदिर को बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है. नगर निगम प्रशासन ने इससे संबंधित प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है. एक मार्च को नगर निगम बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मंजूरी मिलने की उम्मीद है. बाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर का निर्माण साहू पोखर से जोड़ते हुए हाेगा. सोमवार को महापौर निर्मला साहू ने स्थानीय पार्षद केपी पप्पू सहित अपने कैबिनेट के सदस्यों के साथ लंबी मंत्रणा करने के बाद आगामी निगम बोर्ड की मीटिंग में चर्चा के लिए इस प्रस्ताव को रखने का आदेश नगर आयुक्त विक्रम विरकर को दिया है. बताया जाता है कि नगर निगम से इस प्रस्ताव को पारित कर एस्टीमेट व खर्च होने वाली राशि के लिए राज्य व केंद्र सरकार को भेज दिया जायेगा. बता दें कि पूर्व में मुजफ्फरपुर में मेट्रो रेल परियोजना की स्वीकृति भी नगर निगम बोर्ड से ही करते हुए राज्य व केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया था. बाबा गरीबनाथ मंदिर और साहू पोखर, दोनों बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अधीन आते हैं. मंदिर के विकास से मुजफ्फरपुर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ होगा.

महापौर का दृष्टिकोण:

महापौर निर्मला साहू का कहना है कि मुजफ्फरपुर उत्तर बिहार की अघोषित राजधानी है. श्रावण मास में लाखों श्रद्धालु पहलेजा घाट से जल भरकर बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए आते हैं. मंदिर के नए सिरे से निर्माण से आसपास के क्षेत्रों का विकास जरूरी है. मंदिर के पास ऐतिहासिक साहू पोखर है, जहां महादेव का पुराना मंदिर है. दोनों स्थलों को जोड़कर कॉरिडोर बनाने से मुजफ्फरपुर पर्यटकों के लिए एक बड़ा केंद्र बन जाएगा. डबल इंजन वाली राज्य और केंद्र सरकार इस कॉरिडोर के निर्माण के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन