सुबह घने कोहरे वाली, दिन में खिली धूप

सुबह घने कोहरे वाली, दिन में खिली धूप
मुजफ्फरपुर. सुबह में घना कोहरा छाने के बाद दिन में मौसम साफ होने के साथ ही अच्छी धूप निकल रही है. मौसम सामान्य होने के साथ ठंड से लोगों को बड़ी राहत मिली है. बीते 24 घंटे में पछुआ हवा की रफ्तार में चार किलोमीटर प्रति घंटे की वृद्धि हुई है. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था. यह सामान्य से करीब दो डिग्री अधिक रहा. न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम था. पछुआ हवा की रफ्तार 6 किमी प्रति घंटे रही. बीते दिन से यह दो किमी प्रति घंटे कम थी. मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले तीन-चार दिन सुबह में कोहरे वाले होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




