मौसम : दोपहर से शाम तक घने बादलों का डेरा

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
मौसम : दोपहर से शाम तक घने बादलों का डेरा

मौसम : दोपहर से शाम तक घने बादलों का डेरा

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव जारी है. रविवार को सुबह से लेकर दोपहर तक तेज उमस और गर्मी से लोग बेचैन रहे, वहीं दोपहर बाद आसमान में घने बादलों का डेरा जम गया जिससे मौसम में एक अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल रहा है. लोगों को उम्मीद थी कि बारिश होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा. करीब छह किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बदलाव प्री-मॉनसून गतिविधियों का हिस्सा हो सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28 मई तक बारिश की संभावना रहने की सूचना जारी की गयी है. वहीं 26 मई यानी सोमवार को कई जगहों पर मध्यम वर्षा हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन